KRK के घर देर रात घुसा चोर, CCTV फुटेज शेयर कर बोले- वो गुंडा मुझे डराना चाहता है

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 12:09 PM (IST)

फिल्म क्रिटिक कमार आर खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान ने केआरके पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते मानहानि का केस दर्ज करवाया। इसके बाद भी केआरके नहीं हटे और उन्होंने मीका सिंह से पंगा ले लिया। वहीं अब केआरके के घर चोरी होने की खबर सामने आई है। केआरके ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके घर चोरी हो गई है। उन्होंने इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया है। 

केआरके ने बताया ति उनके घर रात करीब 11:30 बजे के पास चोरी हुई। उन्होंने इसका सीसीटीवी फुटेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह आदमी कल रात मेरे घर में घुस गया। उसने तिजोरी तोड़ दी और सारा कैश निकाल लिया। उम्मीद है मुंबई पुलिस जल्द ही उसे पकड़ लेगी।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KRK (@kamaalrkhan)

 

इसके अलावा केआरके ने ट्विटर पर भी सीसीटीवी फुटेज शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'वो गुंडा मुझे डराना चाहता है लेकिन मैं किसी कीमत में डरने वाला नहीं हूं। उन्हें मेरा घर तोड़ने दो।' 

बता दें सलमान खान के बाद केआरके ने मीका सिंह से पंगा लिया था। जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को प्राइवेट कर दिया था। अब केआरके के ट्वीट को सिर्फ वही लोग देख सकते हैं जो उन्हें फाॅलो कर रहे हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma