रोस्टेड आलू वेजेज

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 03:46 PM (IST)

आलू से बनी डिशेस हर किसी को पसंद होती है। अगर भी आलू की बनी डिशेस खाने के शौकीन है तो आज हम आपको रोस्टेड आलू वेजेज की रेसिपी लेकर आए है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते है। इसे आप आसाना से बना सकते है। 

सामग्री
- 4 आलू
- 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाऊडर
- 1/2 छोटा चम्मच आरगेनो
- 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 छोटा चम्मच तिल

विधि
1.  सबसे पहले आलूओं को छीलकर लम्बाई में काट लें। 

2. अब एक बाउल में ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च, आरगेनो और कसूरी मेथी  डाल कर मिला लें। 

3. कटे हुए आलूओं को इस मसाले में डालकर तबतक मिलाइए जब तक आलू के टुकड़ों पर मसाले की कोटिंग अच्छी तरह से न आ जाएं। 

4. अब ऊपर से तिल डालें और मिक्स करें। 

5. ओवन को 180 डि.से. पर प्रिहीट कर लीजिए। मसाले में मिले हुए आलूओं को ट्रे में एक एक करके लगा कर ओवन में रोस्ट होने के लिए रख दें। 35 मिनट बाद आलू वेजेज को ओवन से निकालिए। 

6. रोस्टेड आलू वेजेज तैयार है। इन्हें सॉस के साथ सर्व करें। 
 

Punjab Kesari