महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए रितेश व जेनेलिया ने दिए 25 लाख रूपए

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 12:33 PM (IST)

बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ का कारफी कहर बरस रहा है। बाढ़ के कारण न केवल लोगों को काफी दिक्कतें हो रही बल्कि वहां का जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। धीरे- धीरे नदियों का जल स्तर कम हो रहा है लेकिन अभी भी वहां के लोगों को अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापिस आने में काफी समय लग जाएगा। इन बाढ़ पीड़ितो की मदद करने के लिए लोग व सराकर लगातार आगे आकर काम कर रही है। राहत कर्मियों के साथ सैनिक भी अपना पूरा सहयोग दे रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने खुद सामने आकर इन लोगों की मदद करने का कदम उठाया है। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख व उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने फंड देकर मदद की हैं। 

राहत कोष में दिए 25 लाख रूपए 

बॉलीवुड के इस कपल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राहत कोष में 25 लाख रुपए का फंड जमा करवाया है। अपने ट्विटर अकाउंट में उन्होंने लिखा है बाढ़ के कारण पिछले दिनों भारत व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जो नुकसान हुआ है व इससे तबाही मची है वह सबको परेशान करने वाला है। इसलिए हम मुख्यमंत्री से मिलकर इस राहत कार्य में अपना योगदान डाल रहे है। 

 

मुख्यमंत्री ने किया धन्यावाद

अपने ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री ने इस बारे में जानकारी दी साथ ही उनका धन्यावाद किया है। रितेश देशमुख व जेनेलिया की उन्होंने चेक देते हुए की एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि ''सीएम राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये का योगदान देने के लिए रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख का शुक्रिया.''। 

ऋतिक और नगमा ने भी किया ट्वीट 

देश में बाढ़ की हालात को देखते हुए ऋतिक रोशन ने भी अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि  'देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से हुए नुकसान को देखकर बेहद दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी पीड़ित, जल्द ही आपदा से ऊपर उठें और पहले से अधिक मजबूत हों।'


एक्ट्रेस से पॉलीटिशियन बनीं नगमा ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदना जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है- 'बाढ़ ने महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, बिहार और अन्य राज्यों में कहर बरपाया, दूसरों को बचाने और सेवा करने वाले बहादुरों ने उदाहरण पेश किया है। प्रार्थना करती हूं कि देशवासी सुरक्षित रहें।'

 

 

Content Writer

khushboo aggarwal