मां की पुरानी साड़ी से रितेश ने बनवाए 3 कुर्ते, देखिए एक्टर ने कैसे बचाए पैसे ?

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 11:18 AM (IST)

दिवाली का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। टीवी और फिल्म जगत के सितारों ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया और फैंस को भी इसकी शुभकामनाएं दी। इस बीच एक्टर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दरअसल, इस दिवाली रितेश देशमुख ने अपने परिवार के लिए नए कपड़े नहीं खरीदे। उन्होंने अपनी मां की पुरानी साड़ी से कपड़े बनाकर दिवाली पर पहने। सिर्फ रितेश ने ही नहीं उनके बच्चे भी अपने पिता के स्टाइल को फाॅलो करते नजर आए। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर की मां अपनी साड़ी फैलाती नजर आ रही है। जिसके बाद उस साड़े से बने कपड़े पहन कर रितेश और उनके बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मां की पुरानी साड़ी, बच्चों के लिए दिवाली के नए कपड़े।' वहीं अगर बात करें रितेश देशमुख को वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में दिखाई दिए थे। अब वह जल्द ही फिल्म 'दुर्गावती' में नजर आएंगे। 

Content Writer

Bhawna sharma