बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी Italian Risotto Al Beetroot

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 12:06 PM (IST)

बच्चों के लिए कुछ नया बनाने की सोच रही हैं तो आप Italian Risotto Al Beetroot ट्राई कर सकती हैं। चुकंदर बनी यह इटालियन रेसिपी बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन है, जोे उन्हें खूब पसंद भी आएंगी। इतना ही नहीं, इसे बनाने में भी सिर्फ 10 मिनट ही लगेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

 

सामग्री:
रिसोट्टो राइस- 180 ग्राम (आधे पके हुए)
जैतून का तेल- 30 मि.ली
प्याज- 20 ग्राम
सफेद वाइन- 30 मि.ली
वेजिटेबल स्टॉक- 250 मि.ली
चुकंदर- 30 ग्राम (कटे हुए)
चुकंदर की प्यूरी- 30 मि.ली
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- स्वादानुसार
मक्खन- 40 ग्राम
पनीर- 30 ग्राम
Grana Padano Cheese- 30 ग्राम

विधि:
1. सबसे पहले  धीमी आंच पर पैन में जैतून का तेल गर्म करके उसमें प्याज फ्राई करें।

2. अब इसमें रिसोट्टो राइस, सफेद वाइन और वेजिटेबल स्टॉक मिक्स करें। फिर इसे तेज आंच पर 8-9 मिनट तक पकाएं।

3. फिर आंच धीमी करके इसमें कटा हुआ चुकंदर और चुकंदर की प्यूरी मिक्स करें। इसके बाद स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च डालकर मिलाएं।

4. इसके बाद इसमेेेें मक्खन, पनीर और Grana Padano Cheese को इसमें अच्छी तरह मिलाएं।

5. लीजिए आपकी Risotto Al Beetroot बनकर तैयार है। अब आप इसे प्लेट में डालकर सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput