नाखून चबाने वाले हो जाएं सावधान, सेहत से ना करें खिलवाड़

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 03:23 PM (IST)

किसी परेशानी, टेंशन या स्ट्रेस मे, हम अक्सर लोगों को नाखुन चबाते हुए देखते हैं। वहीं कुछ लोगों को अक्सर नाखून चबाने की आदत भी होती है। लेकिन जरा सतर्क हो जाए क्योंकि यह आदत सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है, क्योंकि नाखुन चबाने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। 

नाखून चबाने से होने वाली बीमारियां

पेट संबंधी परेशानियां

अक्सर हम अपने हाथ कई जगहों पर रखते है, जिससे हाथों में बैक्टीरिया चले जाते हैं। यहीं बैक्टीरिया हमारे नाखून पर होते है। जब हम नाखून चबाते हैं तो यह हमारे पेट में चले जाते हैं। इससे पेट से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं। 

त्वचा के संक्रमण 

लगातार नाखून चबाने के कारण हमारी आसपास की त्वचा पर बहुत ही नुकसान पहुंचता है। हमारी सारी त्वचा लाल पड़ जाती है। कई बार अधिक नाखून खाए जाने के कारण खून भी निकलने लगता है और स्किन इंफेक्शन हो जाता है। 

आंतों को पहुंचता है नुकसान

नाखून चबाने से हमारी आंतों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर में कैंसर बढ़ने की संभावना भी काफी बढ़ जाती हैं। 

दांतों को नुकसान

लगातार नाखून चबाने के कारण हमारे दांतो का आकार लगातार बदल जाता है। नाखून चबाते समय हमारी आंखों पर काफी जोर पड़ता है। कई बार इससे दांतों में छेद भी हो जाते हैं। 


 

 

Content Writer

khushboo aggarwal