जावेद जाफरी ने बताया कैसे ईद का बेसब्री से इंतजार करते थे ऋषि कपूर

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 12:00 PM (IST)

बीते 30 अप्रेल को बॉलीवुड के महान कलाकार ऋषि कपूर जी हम सब को अलविदा कह गए उनको गए एक महीना होने जा रहा है लेकिन ऐसे सितारे कहां किसी को भूलते है। आज ईद के मौके पर उनके फैंस और उनके चाहने वालों ने उन्हें एक बार और याद किया है।


जावेद जाफरी ने किया ऋषि कपूर को याद

ईद के मौके पर ऋषि कपूर के दोस्त ने उन्हें याद किया। सबसे पहले ईद के मौके पर ऋषि जी के एक फैन पेज ने उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा, ' अगर आज बॉस जिंदा होते तो सभी को ईद की बधाई दे रहे होते। ईद के मौके पर हम एक बार फिर आपको मिस कर रहे हैं।

इस पोस्ट का जवाब दिया प्रेमनाथ के बेटे मॉन्टी ने और फिर मॉन्टी की पोस्ट को शेयर किया जावेद जफरी ने और लिखा,' वह मेरी ईद पार्टी का इंतजार करते थे। वह हीरा थे, उन्हें हम हमेशा मिस करेंगें।

जावेद के अलावा भी ऋषि जी के बहुत से सितारे और फैंस हैं जो उन्हें इस खास मौके पर मिस कर रहे हैं।

 

Content Writer

Janvi Bithal