चांदनी के चांद ने आज कह दिया दुनिया को अलविदा

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 10:37 AM (IST)

डफली वाले ऋषि कपूर के धुन हो या उनकी एक्टिंग, हर कोई ऋषि कपूर का दीवाना है। लोग उनके गुस्से पर भी प्यार ही जताते थे।  अपने समय में चॉकलेटी हीरो कहा जाता था। उनकी अदाए लड़कियों की दिलों की धड़कन थी। नेटफ्लिक्स पर भी उन्होंने 'राजमा चावल' में अपना कूल-ड्यूड वाला अवतार से लोगों को इम्प्रेस कर दिया। उनकी लाइफ के कुछ ऐसे किस्से है जो हर किसी को याद है। 

नीतू नहीं थी उनका पहला प्यार 
नीतू कपूर से पहले वो एक पारसी लड़की यास्मीन मेहता के साथ रिलेशनशिप में थे। जब वो पहली बार नीतू से मिले तब वो उसकी लड़की के प्यार में थे।  फिल्म बॉबी हिट होने पर यास्मीन को लगा कि ऋषि डिंपल कपाडिया के साथ है। मगर ऋषि ने इस ग़लतफहमी को सही भी नहीं किया।  

बेटे के लिए सलमान से कोल्ड वॉर
सलमान खान और संजय दत्त एक क्लब में पार्टी के लिए गए थे। उसी क्लब में ऋषि सुर उनके बेटे रणबीर भी थे। तब रणबीर ने फिल्मो में एंट्री नहीं ली थी। सलमान और रणबीर में झड़प हो गई। वो लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सलमान ने रणबीर को तमाचा मार दिया। फिर क्या ऋषि का सलमान से तब से कोल्ड वॉर शुरू हो गया। 

'चांदनी' में सुपर-डुपर काम 
श्रीदेवी तो सबके दिलों में राज करती ही है मगर चांदनी के चांद यानी ऋषि कपूर ने भी सबके दिल में जगह बनाई थी। उनकी 'बॉबी' हो या फिर 'हिना' भी सफल फिल्मों में से एक थी। 

पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी शुरुआत 
ऋषि कपूर ने फिल्म में जोकर के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं जवानी का किरदार उनके पिता राज कपूर जी ने अदा किया था। यह फिल्म इंडियन सिनेमा के दिलों पर राज करती है। 

अमिताभ है असली यार 
'अजूबा', 'कूली', '102 नॉट आउट' और 'अमर अकबर अंथोनी' में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी ऋषि और अमिताभ जिंदगी में असल यार है। उन्होंने ने ही ऋषि की आखिरी खबर ट्वीट के जरिए बताया है। 

Content Writer

shipra rana