भावुक हुई नीतू कपूर ने बताई पति ऋषि कपूर की दो आखिरी ख्वाहिशें

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 11:03 AM (IST)

बॉलीवुड की कई चेहरे लोगों के दिलों पर आज भी राज करते हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले ऋषि कपूर को गुजरे दो साल हो गया है। लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरों और वीडियोज में उनका जिक्र करती नजर आती हैं। हाल ही में मीडिया से रुबरु  होते हुए उन्होंने अपनी पति ऋषि कपूर की दो बड़ी ख्वाहिशों का खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन ख्वाहिशों के बारे में...

बेटे रणबीर को घोड़े पर चढ़ते देखना चाहते थे

ऋषि कपूर अपने घर वालों के बहुत ही करीब थे, जिसके बारे में उन्होंने अपनी किताब में भी जिक्र किया था। नीतू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि ऋषि अपनी दो ख्वाहिशें  पूरी करना चााहते थे। जिसमें पहली बेटे की शादी को थी और दूसरी 35 साल पुराने बंगले की। वह बताती हैं कि - 'ऋषि बेटे को शादी के दिन पेशावरी परंपरा के मुताबिक, पन्ना से जड़ी पगड़ी और ब्रोच के साथ घोड़ी पर चढ़ते देखना चाहते थे।' इस बात को लेकर वह काफी भावूक भी थे।हमेशा ऋषि एक ही बात कहते थे कि- 'मुझे किसी दिन अपने बेटे को घोड़ी पर सवार  होते हुए देखना है।' 

ऋषि की दूसरी ख्वाहिश

नीतू बताती हैं कि- ऋषि की दूसरी ख्वाहिश थी कि पाली हिल में स्थित कृष्णाराज में बने बंगले को दोबारा से बनता देखना चाहते थे। वह चाहते थे कि एक अपार्टमैंट उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर, एक बेटे रणबीर कपूर और एक उनका और नीतू का हो। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ऋषि की 69वीं पुण्यतिथि थी जिस दौरान नीतू  कपूर उन्हें याद करती दिखाई दी थी। 

बेटे के वालपेपर में  कैद हुई पिता की तस्वीर

बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर के फोन में पिता ऋषि कपूर की तस्वीर दिखाई दी थी। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को गुजरे भले ही दो साल हो गए हो लेकिन उनके फैंस और घर वाले आज भी उन्हें नहीं भूल पाए हैं। इतना ही नहीं अपने अंडर कंस्टक्शन  घर में भी रणबीर कपूर पिता के लिए एक अलग  कमरा बनवा रहे हैं। यहां पर उनके पिता की पसंद की हर चीज होगी। फिलहाल तो कपूर खानदान अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। 

Content Writer

Anjali Rajput