अस्पताल में फिर भर्ती हुए ऋषि कपूर, देखने पहुंचे रणबीर

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 04:08 PM (IST)

ऋषि कपूर के फैंस यह जानकार दुखी होंगे कि ऋषि अपनी बीमारी के चलते दोबारा अस्पताल में भर्ती हो गए है। कुछ दिन पहले ही ऋषि कपूर को दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी मिली थी। जिसके बाद वह मुंबई लौट आए थे और उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी। वहीं उनकी फैमिली के अनुसार वायरल बुखार के चलते उन्हें दो दिन पहले ही दक्षिणी मुंबई के सर एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

अस्पताल में भर्ती होने के बाद पिता को देखने के लिए रणबीर कपूर खुद मास्कर लगाकर पहुंचे। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वह अपनी अगली फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग के लिए दिल्ली गए हुए थे और वहां पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ऋषि सोमवार को ही मुंबई वापिस लौटे थे लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया।

 

 

मंगलवार को ऋषि ने ट्वीट करके कहा फैंस का धन्यवाद करते हुए बताया था कि वह पिछले 18 दिनों कसे दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे जिस प्रदूषण और न्यूट्रोफिल्स की कमी के कारण उन्हें इंफेक्शन हो गया था। इसी वजह से वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। इससे पहले भी खबर आई थी ऋषि की कैंसर की बीमारी दोबारा शुरु हो गई है जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तकरीबन 1 साल तक न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का ट्रीटमेंट करवाने के बाद वह 2019 में वापिस भारत लौटे थे। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal