चाहते हुए भी फिल्मों में क्यों नहीं आ पाई ऋषि कपूर की बेटी?

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 12:51 PM (IST)

बॉलीवुड के चहेते कपल ऋषि और नीतू को लोग आज भी उतना ही प्यार देते थे जितना उनके फिल्मी टाइम में देते थे। दोनों की लवस्टोरी भी लोगों को खूब पसंद थी। दोनों ने एक साथ 12 फिल्मों में काम किया। बस यहीं से उनका प्यार गहराता गया। नीतू महज 14 साल की जब वह ऋषि को डेट कर रही थी।

दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया। इसके बाद 1979 में ऋषि-नीतू ने शादी कर ली लेकिन उनकी शादी से जुड़ी एक मजेदार बात शायद आप ना जानते हो। दरअसल दोनों अपनी शादी पर बेहोश हो गए थे।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वो दोनों बेहोश हो गए तो बता दें कि नीतू अपना भारी लहंगा संभाल नहीं पा रही थी इसलिए बेहोश हुई,वहीं ऋषि अपने आस-पास मौजूद भीड़ को देखकर घबरा गए थे और वो भी बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढऩे से पहले भी उन्हें लगातार चक्कर आ रहे थे।

वहीं, नीतू कपूर, ऋषि के प्यार में इस कद्र थी कि उन्होंने शादी के बाद अपने करियर पर स्टॉप लगा लिया और परिवार को संभाला। नीतू-ऋषि के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा फिल्मों से दूर रही क्योंकि कपूर खानदान की बेटियों को फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं थी जबिक करिश्मा ने यह रुल तोड़ दिया हालांकि कहा जाता है कि रिद्धिमा भी फिल्मों में काम करने की इच्छुक थी। उनकी शादी बिजनेसमेन परिवार के साथ हुई। वहीं बेटे रणबीर कपूर अपने पापा ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं।

Content Writer

Vandana