फिल्म ''ड्रीम गर्ल'' की एक्ट्रेस का कोरोना से निधन, ICU में थी भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 12:16 PM (IST)

कोरोना महामारी की चपेट में आकर कई मशहूर हस्तियां जान गंवा चुकी हैं। वहीं अब हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से दुखभरी खबर सामने आई है। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की एक्ट्रेस में काम कर चुकी रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना से निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर एक्ट्रेस की कजिन चंदा सिंह ने दी है।

 

चंदा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रिंकू की 25 मई को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिसके बात वह घर पर ही क्वारंटीन थी। मगर उनका बुखार कम नहीं हो रहा था। हमने कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया था। पहले तो डाॅक्टर्स ने उन्हें सामान्य कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया था लेकिन जब उनकी कंडीशन और भी सीरियस हो गई तो उन्हें अगले दिन उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कया गया। 

वह आगे कहती हैं, 'जिस दिन उनका निधन हुआ वह ठीक थीं लेकिन आखिर में उन्होंने उम्मीद छोड़ दी और महसूस किया कि वह अब सर्वाइव नहीं कर पाएंगी। वह अस्थमा की मरीज भी थी। वह काफी खुशमिजाज और एनर्जी से भरपूर थीं। वह तो अस्पताल में भर्ती होते हुए भी लोगों की मदद कर रही थी। उनके घर में कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जो अभी तक रिकवर नहीं हुए हैं। चंदा कहती है कि रिंकू ने 7 मई को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।' 

वहीं अगर बात करें रिंकू सिंह के वर्कफ्रंट की तो वह एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में दिखाई दी थी। जिसके बाद आखिरी बार उन्हें फिल्म 'हैलो चार्ली' में देखा गया था। रिंकू ने फिल्मों के अलावा कई काॅमेडी टीवी सीरिल्य में भी काम किया है। 

Content Writer

Bhawna sharma