Rihanna ने बोल्ड अंदाज में तोड़ी समाज की बेड़ियां! शेयर की ब्रेस्टफीडिंग Pics

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 04:36 PM (IST)

हॉलीवुड की फेमस सिंगर रिहाना दूसरी बार मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस बीच उन्होंने कुछ पावरफुल फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपने बडे़ बेटे  RZA  को ब्रेस्टफीड करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में रिहाना अपने बेटे RZA  तो गोद में लेकर बैठी नजर आ रही हैं और उन्हें ब्रेस्टफीड करना रही हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SAVAGE X FENTY BY RIHANNA (@savagexfenty)

असल में रिहाना ने अपने ब्रैंड SAVAGE X FENTY के लिए मटर्निटी ब्रा की नई लाइन लॉन्च की है। ऐसे में उन्होंने खुद ही इसके लिए मॉडलिंग भी की है। रिहाना की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को world breastfeeding week 2023 के दौरान शेयर किया था। इससे फैंस को बड़ा मैसेज मिल रहा है। सिंगर के फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रिहाना ने बॉडी पोजिटिविटी और मदरहुड से जुड़ा को पोस्ट शेयर किया हो। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by badgalriri (@badgalriri)

साथ ही में प्रेग्नेंसी के दौरान सिंगर ने बेबी बंप को भी जमकर फ्लॉन्ट किया।  उनके फैंस को उनका अंदाज भी काफी पसंद आता है। बता दें रिहाना के दो बेटे हैं अपने बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के साथ। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by badgalriri (@badgalriri)

Content Editor

Charanjeet Kaur