हर महिला को पता होने चाहिए अपने ये अधिकार

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 11:12 AM (IST)

लाइफस्टाइल: भारतीय महिलाएं शादी के बाद जब दूसरे घर यानी की अपने पति के घर जाती है तो उसे कई मानसिक और भावनात्मक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सब दिक्कतों के बाद भी वह औरत अपना शादीशुदा रिश्ता निभाने में लगी रहती है। कुछ औरतें अपने साथ हो रहे इस व्यवहार को लेकर इसलिए कदम नहीं उठा पाती क्योंकि वह अपने अधिकारों से अंजान होती है। जिन औरतों को अपने अधिकार मालूम होते है वह अपने परिवार की इज्जत के लिए पीछे हट जाती है। आज हम आपको महिलाओंं को मिलने वाले कुछ ऐसे ही अधिकार के बारे में बताने जा रहे, जो हर महिला को पता होने चाहिए। 

 

1. स्त्रीधन 

किसी शादी में या शादी के बाद दिया गया उपहार और धनराशि स्त्रीधन माना जाता है। इसलिए इस पर केवल लड़की का ही हक होता है। फिर चाहें ये धन उसकी सांस के पास ही क्यों न रखा हो। 

2. रेजिडंस 

शादी के बाद पति चाहें किराए के मकान, पूरे परिवार के साथ या फिर खुद के मकान में रहे लेकिन पत्नी का उस घर में पूरा-पूर हक होगा। 

3. रिलेशनशिप 

तलाक लिए बिना कोई भी मर्द किसी दूसरी औरत से रिलेशन नहीं बना सकता है। 

4. सेल्फ रिस्पैक्ट 

एक औरत को पूरे मान-सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है। जैसे उसकी सास और पति बिना किसी रोक-टोक के जीते उसे भी वैसे ही जाने का हक है। 

5. लिविंग स्टैंडर्ड 

एक औरत अपने पति के लिविंग स्टैंडर्ड के हिसाब से अपना स्टैंडर्ड बना सकती है। इसी के साथ वह अपनी सबी जरूरतों को पूरा करवाने का पूरा-पूरा हक रखती है। 

6. बच्चों की जिम्मेदारी 

पति-पत्नी दोनों को मिलकर अपने बच्चे की परवरिश और जरूरतों को पूरा करना है। ऐसा नहीं कि केवल पत्नी ही बच्चे की जिम्मेदारी में लगी रहे और पति एेश करता रहे। 
 

Punjab Kesari