ब्लड ग्रुप के हिसाब से खाएं आहार, जानिए इस डाइट के फायदे

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 04:48 PM (IST)

बहुत से पैमानों के मुताबिक सही आहार लेने की सलाह दी जाती है। मगर हाल ही में एक शोध के मुताबिक बात सामने आई है कि आपका आहार आपके बल्ड ग्रुप के हिसाब से होना बेहद जरुरी है। चलिए आज हम बात करेंगे ब्लड ग्रुप के मुताबिक बॉडी के लिए सूटेबल फूड्स और प्रोटीनस के बारे में विस्तार से...

ब्लड ग्रुप के अनुसार भोजन

कई बार आपने देखा होगा कि कोई व्यक्ति सब कुछ खाने के बावजूद बीमार और कमजोर नजर आता है। शोध के अनुसार बात सामने आई है कि ऐसे लोग असल में अपनी बॉडी नीड के मुताबिक खाना नहीं खाते, जिस वजह से इन्हें खाया-पिया नहीं लगता।ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेना बहुत जरुरी है ताकि आप जो भी खाएं उसके बाद हमेशा चुस्त और दुरुस्त फील करें।

एंटीजेन मार्कर से करें पहचान

व्यक्ति के ब्लड में एक खास एंटीजेन मार्कर मौजूद होता है। हर बॉडी में यह मार्कर अलग तरीके से काम करता है। यदि आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से अपना आहार शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिए यह टेस्ट करवाना बहुत जरुरी है। इस टेस्ट के जरिए आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके लिए कौन सा आहार उत्तम है।

इन सबके अलावा आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से भी अपना खाना चुन सकते हैं। आइए जानते हैं हर ब्लड ग्रुप के मुताबिक बेस्ट डाइट प्लान।

A ब्लड ग्रुप

A ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए हरी सब्जियां, अनाज, बींस अंकुरित भोजन, फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद रहता है। इस ग्रुप वाले लोगों का वजन अक्सर थोड़ा ज्यादा होता है, ऐसे में अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए इन लोगों को दूध, अंडा और मछली जैसी चीजों से थोड़ा दूर रहना चाहिए।

B ब्लड ग्रुप

B ब्लड ग्रुप वाले लोग मिक्स फूड खा सकते हैं, जिनमें मांस, सब्जियां, अनाज सब शामिल होते हैं। शोध के अनुसार माना गया है कि इस ग्रुप वाले लोगों को अलग-अलग तरह का भोजन सूट करता है। मिक्स फूड यानि अगर दिन में आपने मीट लिया है तो शाम के वक्त आप वेजीटेबल खाएं। इस ग्रुप वाले लोगों को पैकड फूड से दूर रहना चाहिए।

AB ब्लड ग्रुप

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को हाई प्रोटीन डाइट सूट करती है। हाई प्रोटीन डाइट यानि मांस-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट्स, दूध, दही व दूध से बने पदार्थ। इस तरह का भोजन लेने से इस ब्लड ग्रुप के लोग ज्यादा हेल्दी फील करते हैं। इन लोगों को रेड मीट और मक्की अवोएड करनी चाहिए।

O ब्लड ग्रुप

ब्लड ग्रुप AB की तरह, O ग्रुप वालों को भी हाई प्रोटीन डाइड ही सूटेबल रहती है। प्रोटीन डाइड में दूध को छोड़ इस ग्रुप के लोग कुछ भी ले सकते हैं जैसे कि सोया, मछली और दालें। 
 

Content Writer

Harpreet