क्रिश्चिन बाइड बन रैंप पर आई रिद्धिमा, करिश्मा-सोहा के Traditional Look ने लूटी महफिल

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2023 - 01:08 PM (IST)

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के पहले दिन जहां मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी समेत कई बी-टाउन हसीनाएं रैंप पर उतरी। अब वहीं दूसरे दिन रिद्धिमा पंडित, शेफाली जरीवाला, सोहा अली खान, एली एवराम समेत करिश्मा कपूर ने अपना जलवा बिखेरा है। अपने लुक से इन पांचों बी-टाउन हसीनाओं ने महफिल लूट ली। चलिए डालते हैं इन पांचों एक्ट्रेसेज के लुक पर एक नजर....

रिद्धिमा पंडित 

एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित दूसरे दिन रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने पुष्पांजली काउचर की कलेक्शन रीत के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना। जिसके साथ उन्होंने दुपट्टे को सिर पर ओढ़ा हुआ था। गले में सिंपल नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, बालों को खुला छोड़ और मिनिमल मेकअप में रिद्धिमा काफी प्यारी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करिश्मा कपूर 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर रैंप पर आरी इंडिया की कलेक्शन ईरा के लिए रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर का हैवी स्टोन वर्क लहंगा पहना। गले में मैचिंग नेकपीस, बालों में चोटी और डॉर्क मेकअप के साथ करिश्मा ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सोहा अली खान 

करीना कपूर की ननद सोहा अली खान भी रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने रियाज गंगा जी की कलेक्शन डाउन ऑफ हारमोनी के लिए रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने पेस्टल कलर का लहंगा पहना। गले में एमराल्ड नेकपीस, बालों को खुला छोड़ और लाइट मेकअप के साथ सोहा ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शेफाली जरीवाला 

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला द स्टोरी ब्रांड की कलेक्शन माई बेस्ट फ्रैंड वेडिंग के लिए रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने ब्लैक सिल्वर कलर का मिरर वर्क लहंगा पहना। साथ में मैचिंग चोली, बालों को खुला छोड़, गले में सिल्वर नेकपीस और छोटे-छोटे ईयररिंग्स में शेफाली बहुत ही प्यारी लगी। 

एली एवराम 

एक्ट्रेस एली एवराम ने लीवा की कलेक्शन नव्यासा के लिए रैंप पर वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिंपल कलर की रेड साड़ी पहनी। साड़ी पर किया गया फ्लोरल वर्क काफी प्यारा था। कानों में मैचिंग रेड ईयररिंग्स मिनिमल मेकअप और बालों को खुला छोड़ एली काफी सुंदर लग रही थी। 

Content Writer

palak