रणबीर और आलिया के रिलेशन पर बोलीं रिद्धिमा, कहा- इस पर मैं क्या कह सकती हूं?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 12:23 PM (IST)

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कोई भी पार्टी हो या फिर कोई इवेंट दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे को 2019 से डेट कर रहे हैं और दोनों ने अपने रिलेशन की बात भी कबूली है। वहीं दोनों के परिवार के सदस्यों को भी एक साथ कईं बार देखा जा चुका है। वहीं अब हाल ही में आलिया और रणबीर के रिलेशन पर रिद्धिमा कपूर का पहली बार रिएक्शन सामने आया है। 

आलिया और रणबीर के रिलेशन पर बोलीं रिद्धिमा

दरअसल हाल ही में रिद्धिमा आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप पर बोली है। इंटरव्यू के दौरान जब रिद्धिमा से यह सवाल किया गया कि आलिया के बारे में उनका क्या खयाल है और वे रणबीर और आलिया की जोड़ी के बारे में क्या कहना चाहेंगी। रिद्धिमा कपूर ने इसपर कहा-  उनसे पूछिए। मैं क्या कह सकती हूं? मैं खुश हूं अगर मेरा भाई खुश है और मैं वाकई में अपने भाई को लेकर बहुत खुश हूं।

बता दें दोनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं फिलहाल तो कोरोना के कारण शूटिंग रूकी हुई है लेकिन दोनों जल्द साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं अगर रणबीर के रिलेशन की बात करें तो उनका नाम कैटरीना कैफ से भी जुड़ चुका है।

Content Writer

Janvi Bithal