रिद्धिमा कपूर ने की भाभी आलिया की खूब तारीफ, बोली - ''मेरा भाई लकी है कि उसे...''

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 02:44 PM (IST)

सबसे क्यूट कपल्स की बात करें तो उसमें आलिया और रणबीर कपूर का नाम भी आता है। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। आलिया सिर्फ अच्छी पत्नी ही नहीं बल्कि बहुत अच्छी बहु और भाभी भी हैं। वह अपनी ननद करीना कपूर, करिश्मा कपूर के अलावा रिद्धिमा के साथ भी बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। इस बात की खुलासा खुद आलिया की ननद रिद्धिमा ने किया है। रिद्धिमा ने भाभी आलिया की खूब तारीफ की है और कहा कि वह बहुत शांत रहती है और उन्हें ज्यादा बातें करना पसंद नहीं है। 

आलिया बहुत प्यारी है 

रिद्धिमा ने अभी हाल ही में अपने पति भरत के साथ एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। वहीं इस दौरान उनसे आलिया भट्ट के साथ रिश्ते पर भी सवाल किए गए। रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट की भी इस दौरान खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया बहुत ही प्यारी है, वह काफी दयालु टाइप की हैं और उनके बारे में सबसे खास बात यह है कि वह बहुत ही गिविंग नेचर की हैं। मेरा भाई बहुत ही खुशनसीब है कि उसे आलिया जैसी लाइफ पार्टनर मिली है और आलिया भी बहुत ही लकी है। वहीं रिद्धिमा के पति भरत ने इस दौरान कहा कि आलिया बहुत ही  चिल्ड आउट पर्सन है उन्हें ज्यादा गॉसिप करना पसंद नहीं है। भरत ने कहा कि - 'मुझे उनकी वाइब बहुत अच्छी लगती है वह बहुत ही शांत पर्सन हैं कोई पॉलिटिक्स नहीं उन्हें गॉसिपिंग करना अच्छा नहीं लगता इसलिए बहुत सारी सिमलैरिटिज हैं।'

घर का सपोर्ट सिस्टम 

रिद्धिमा से ऋषि कपूर के निधन पर रणबीर कपूर की चुप्पी पर भी बात की गई। इसके बारे में उन्होंने कहा कि रणबीर ने आलिया के साथ फीलिंग्स शेयर की होगी। कठिन समय के दौरान आलिया ही एक बड़ा सहारा थी। वह एक ग्रेट सपोर्ट थी। बुरे समय में वह वहां पर मौजूद रही और वह इसका हिस्सा रही हैं। रणबीर अपनी फीलिंग्स के बारे में बात नहीं करता वह ऑफ स्क्रीन ज्यादा भावुक नहीं होते हैं  लेकिन ये एक बहुत मुश्किल समय था।

रिद्धिमा और नीतू का भी रखा ध्यान 

आलिया की ननद ने यह भी बताया कि जब ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था और उनका ट्रीटमेंट चल रहा था तो आलिया उनसे मिलने आती थी। आलिया ऋषि के भी काफी करीब थी। जहां तक जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब आलिया और रणबीर, नीतू और रिद्धिमा का पूरा ध्यान रखते थे कि वे ठीक हैं या नहीं और उनसे रोज मिलने आते रहते थे।


 

Content Writer

palak