पिता के बिना रिद्धिमा ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, पार्टी में Non Stop नाची नीतू

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 05:23 PM (IST)

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा तो कह गए हैं, लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। ऋषि कपूर का परिवार भी उन्हें बेहद याद कर रहा है। एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिद्धिमा ने अपने पहली बार अपने पापा के बिना अपने 40वां जन्मदिन मनाया। 

इस दिन को रिद्धिमा की मां नीतू कपूर, भाई रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने स्पेशल बनाया। सोशल मीडिया पर इस मौके का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। brat.man नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) on Sep 14, 2020 at 2:16pm PDT

 

वीडियो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आदर जैन, बबीता कपूर, आलिया भट्ट और रिद्धिमा के परिवार के बाकी सदस्य डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा का बर्थडे सेलिब्रेशन बीती रात से ही शुरू हो गया था। जिसके तस्वीरें रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on Sep 14, 2020 at 2:31pm PDT

 

जिसमें वह केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस मौके पर करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान भी दिखाई दीं। आपको बता दें रिद्धिमा एक फैशन डिजाइनर है। जबकि उनके परिवार के बाकी सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

Content Writer

Bhawna sharma