करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की वजह से ''कपूर सिस्टर्स’ के बीच आई थी दरार!

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 02:46 PM (IST)

बॉलीवुड अदाकारा करिश्‍मा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अकसर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर से वह अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर की वजह से खबरों में हैं। दरअसल, करिश्‍मा कपूर की ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के बीच लंबे समय से अनबन चली आ रही है और इस अनबन की वजह कोई और नहीं ब्लकि करिश्‍मा के पूर्व पति संजय है। 



काफी पुराना है करिश्‍मा और रिद्धिमा के बीच मनमुटाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर से अभिनेता रणबीर कपूर के काफी अच्‍छे रिलेशन हैं लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ करिश्‍मा के रिलेशन ज्यादा स्ट्रांग नहीं हैं। दावा किया जाता है कि करिश्‍मा और रिद्धिमा के बीच मनमुटाव काफी पुराना है और इसकी वजह है रिद्धिमा द्वारा  करिश्‍मा के एक्‍स हसबैंड संजय कपूर से हाथ मिलाना। इसलिए दोनों बहनों के बीच कोल्‍डवार दिखाई देता है।



रिद्धिमा ने कर ली थी करिश्‍मा कपूर के एक्‍स हसबैंड संजय कपूर की पत्‍नी के साथ बिजनेस पार्टनरशिप
स्‍पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिद्धिमा ने करिश्‍मा कपूर के एक्‍स हसबैंड संजय कपूर की पत्‍नी प्रिया सचदेव के साथ बिजनेस पार्टनरशिप कर ली थी। प्रिया ज्‍वैलरी का बिजनेस करती हैं। वह प्रिया की वेबसाइट को प्रमोट करती हैं और अक्‍सर संजय कपूर के पोस्‍ट इंस्‍टाग्राम पर लाइक करती रहती हैं। हालांकि कुछ समय से दोनों ने अपने बीच इस दूरी को कम करने के प्रयास भी किए हैं।

करिश्‍मा कपूर और रिद्धिमा कपूर के बीच दूरी कम करने में करीना कपूर और आलिया भट्ट का अहम योगदान
फिलहाल जोनों बहनें अकसर फैमिली गैदरिंग में साथ नजर आती हैं। दोनों के बीच दूरी कम करने में करीना कपूर और आलिया भट्ट का अहम योगदान है। करीना कपूर की दूसरी प्रेग्‍नेंसी के दौरान आयोजित होम पार्टी में रिद्धिमा कपूर और करिश्‍मा कपूर दोनों साथ नजर आई थीं। 

Content Writer

Anu Malhotra