पायल के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी ऋचा, अनुराग के साथ जोड़ा था नाम

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 02:33 PM (IST)

हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि अनुराग ने पायल के लगाए आरोपों को खारिज किया है। इस मामले में जहां कुछ कलाकार अनुराग के खिलाफ हैं तो वहीं कुछ स्टार्स ने उनका सपोर्ट किया है। इसी बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपना बयान जारी कर कहा है कि वह पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक ऋचा चड्ढा ने यह कदम अनुराग कश्यप के साथ अपना नाम घसीटे जाने को लेकर उठाया है। दरअसल, पायल घोष ने आरोप लगाते हुए कहा था कि अनुराग ने उन्हें बोला था कि माही गिल, हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा उनके साथ काफी कंफर्टेबल हैं। जिसके बाद ऋचा ने अपनी वकील की तरफ से बयान जारी कर कहा कि वह पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। 

PunjabKesari

ऋचा के वकील सवीना बेदी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी क्लाइंट ऋचा चड्ढा तीसरे पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों में गलत तरीके से अपना नाम घसीटे जाने की कड़ी निंदा करती है। ऋचा का मानना है कि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। कुछ ऐसे कानून भी हैं जो उन्हें महिलाओं को उनके काम की जगह पर बराबर खड़े होने का अधिकार देते हैं। ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपने वकील द्वारा दिए बयान को शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💪🏼

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on Sep 20, 2020 at 3:42pm PDT

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static