शादी के 16 महीने के बाद Richa- Ali के घर गूंजेगी किलकारी, अनोखी स्टाइल में दी गुड न्यूज

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 12:54 PM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड में कई सारे कपल्स गुड न्यूज दे रहे हैं। हाल ही में जहां यामी गौतम की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई हैं, वहीं अब एक और बॉलीवुड कपल के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। ये कोई और नहीं बल्कि फुकरे कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल हैं। उनके घर बहुत जल्द खुशियां दस्तक देने वाली हैं। ऋचा प्रेग्नेंट हैं और आज उन्होंने बेहद ही अनोखी तरीके से गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। 

ऋचा और अली ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की

आज सुबह अली और ऋचा  ने अपने- अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट कर फैंस को गुड न्यूज दी कि वे जल्द ही मम्मी- पापा बनने वाले हैं। कपल ने 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक अनोखी इक्वेशन 1+1=3 लिखा हुआ था। वहीं दूसरी तस्वीर में कपल एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे थे। फोटो में अली कलरफुल शर्ट और सफेद ओवरकोट पहने हुए दिख रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने फ्रिल्ड स्लीव्स वाली ब्लैक ड्रेस पहनी है। वहीं तस्वीर के नीचे एक प्रेग्नेंट लेडी की इमोजी भी है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है,- 'एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

 फुकरे के सेट पर हुई थी अली- ऋचा की मुलाकत

दोनों की मुलाकात 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी।अपने एक इंटरव्यू में ऋचा ने इस बात का जिक्र किया था कि दोनों में से सबसे पहले प्यार का इजहार खुद ऋचा ने ही किया था। ऋचा ने यह भी बताया था कि अली ने ऋचा के प्यार का इजहार सुनने के बाद 3 महीने लगाए उन्हें आई लव यू कहने में। वहीं लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2022  के 4 अक्टूबर को शादी कर ली। ये कपल जितना क्यूट है उतनी ही प्यारी इनकी लव स्टोरी है।

Content Editor

Charanjeet Kaur