बच्चों के लिए लंच में बनाएं Rice Cutlet, स्वाद से खाएंगे खाना

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 01:58 PM (IST)

बच्चों कोई भी खाना आसानी से नहीं खाते, कई तरह के नखरे खाना-खाने में दिखाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स इसी बात को लेकर कंफ्यूज कि उन्हें ऐसी कौन-सी डिश बनाकर खिलाएं जिसे वह स्वाद से खा सकें। अगर आप भी बच्चों के खाने को लेकर थोड़ी दुविधा में है तो लंच में उनके लिए राइस कटलेट बना सकते हैं। राइस कटलेस बच्चे स्वाद से खाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

पके हुए  चावल - 2 कप 
आलू - 3-4 (उबले हुए)
कॉर्न - 1 कप 
गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
काजू - 1 कप
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच 
ब्रेड का चूरा - 1 कप 
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
हरा धनिया - 1 कप
मैदा - 1 कप 
कॉर्न फ्लोर -1 चम्मच 
नींबू का रस -2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार 
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बाउल में चावल डालें। 
2. इसके बाद इसमें उबले हुए आलू डाल दें। 
3. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण को कद्दूकस कर लें। 
4. अब इस मिश्रण में कद्दूकस की हुई गाजर, कॉर्न और काजू काटकर मिलाएं। 
5. इसी मिश्रण में अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, जीरा पाउडर मिलाएं। 
6. सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं। 
7. नींबू और धनिया मिलाने के बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। मिश्रण को 5 मिनट के लिए रहने दें।
8. इतने में एक बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर और पानी डालकर घोल तैयार कर लें। 
9. इस घोल में काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 
10. इसके बाद दोनों हाथों पर तेल लगाएं। तेल लगाने के बाद तैयार किए गए मिश्रण से मनपसंदीदा शेप्स के कटलेट्स बना लें। 
11. इसी तरह सारे मिश्रण से कटलेट्स बना लें। कटलेटस को मैदे के घोल में अच्छे से डिप करें। 
12. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद एक-एक करके कटलेट्स को फ्राई कर लें। 
13. ब्राउन होने के बाद कटलेट्स किसी प्लेट में निकाल लें। 
14. आपके कटलेट्स बनकर तैयार हैं। सॉस के साथ सर्व करें। 


 

Content Writer

palak