नई नवेली दुल्हन रिया कपूर का शादी के बाद पहला पोस्ट, आलता लगे पैरों को किया फ्लाॅन्ट

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 12:36 PM (IST)

बाॅलीवुड के झकास एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर बीती 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गई हैं। रिया ने अपने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी रचाई। शादी के मौके पर परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस न्यूलीमैरिड कपल की तस्वीर देखने के लिए पैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच रिया ने शादी के बाद पहली पोस्ट शेयर की है। 

रिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह आलता लगे पैरों को फ्लाॅन्ट करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है ति रिया की ये तस्वीर पति करण के घर पहुंचने के बाद की है। हालाकम इस तस्वीर में रिया का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। 

बता दें रिया कपूर की शादी जुहू स्थित पिता अनिल कपूर के बंग्ले में हुई थी। करण बूलानी फिल्मी दुनिया से है। वहीं रिया कपूर फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी लेकिन वो प्रोड्यूसर हमेशा से ही बनना चाहती थी और बनी भी इसके साथ ही वह एक फेमस फैशन ब्रांड भी चलाती हैं।

करण बूलानी और रिया कपूर का रिलेशनशिप करीब 13 साल पुराना है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की है। वह अक्सर सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने फिल्म आयशा में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर थीं। फिल्म आयशा के दौरान ही दोनों करीब आए थे।

Content Writer

Bhawna sharma