FIR दर्ज होने पर घर से गायब हैं रिया चक्रवर्ती, SC में दायर की याचिका

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 12:51 PM (IST)

बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद से रिया कई सवालों से घिर गई हैं। इस बीच अब खबर सामने आई है कि रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में पटना में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करवाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी है। 

सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका 

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने इस बात की जानकारी दी है। सुप्रीम कोर्ट में दर्ज की गई याचिका में कहा गया है कि पटना में जो एफआईआर दर्ज हुई है उसकी जांच को मुंबई में ट्रांसफर किया जाए। क्योंकि यहां पहले से सुशांत के केस की जांच चल रही है। दो अलग जगहों की पुलिस एक केस की जांच नहीं कर सकती है। रिया के वकील का कहना है कि जब पहले से ही मुंबई में इसकी जांच चल रही है तो बिहार पुलिस में दोबारा केस दर्ज करवाना गैरकानूनी है। 

सुशांत के पिता ने दर्ज करवाई FIR

वह कहते हैं कि ये सुप्रीम कोर्ट के लिए गए पुराने फैसलों को अनदेखा करना है। गौरतलब है कि सुशांत के पिता के. के. सिंह ने रिया के खिलाफ एक्टर को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, प्यार में फंसाकर पैसे लेने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मुंबई रिया के घर पूछताछ के लिए पहंची। लेकिन रिया उन्हें घर पर नहीं मिली।

बता दें कि फैंस, स्टार्स और कई वरिष्ट नेता सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनकी इस अपील को पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है। वहीं मुंबई पुलिस ने अबतक 40 लोगों बयान भी दर्ज कर लिए हैं। हाल ही में महेश भट्ट व करण जौहर के मेनेजर के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

Content Writer

Bhawna sharma