रिया चक्रवर्ती की को-स्टार का खुलासा, कहा- सेट पर नेगेटिविटी बिखेरती थी

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 11:54 AM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। सुशांत के दोस्त से लेकर उनके कुक तक हर कोई रिया के खिलाफ है। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो के जरिए खुद पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। इसी बीच फिल्म 'जलेबी' में रिया के साथ काम कर चुकी काजोल त्यागी ने अब खुलासा किया है। 

रिया की वीडियो पर सुशांत की दोस्त क्रिस्नन बरेटो ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'जब उसने इस लड़की से मिलना शुरू किया, तो उसने उसे हम में से किसी के साथ संपर्क में नहीं रहने दिया गया। हम सब जानते हैं कि उसके सारे दोस्त, उसके नंबर बदल दिए गए थे! हम सभी ने उस तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन हम नहीं कर सके! उनके पिता ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें उनके परिवार से बात भी नहीं करने दी गई! रिया चक्रवर्ती हां हम सुनिश्चित करेंगे कि सच बाहर आए!' 

 

 

जिसके बाद काजोल त्यागी ने क्रिस्नन के कमेंट का जवाब दिया है। काजोल ने लिखा, 'मुझे आप पर गर्व है कि आपने ये कमेंट किया। मैं 'जलेबी' का हिस्सा थी, कुछ हफ्तों के लिए उनके साथ शूट किया था और मुझे याद है कि रिया कितनी नेगेटिविटी बिखेरने वालों में से थी। इस वीडियो में भी उसने हाथ जोड़कर रखा है ताकि बॉडी लैंग्वेज विशेषज्ञों को भी इसे समझ पाना मुश्किल हो जाए। यह स्पष्ट है कि वह दुखी होने का नाटक कर रही है।'

 

 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस इस मामले की हर तरह से जांच कर रही है। हालांकि सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद इस मामले अब कई खुलासे हो रहे है।

Content Writer

Bhawna sharma