रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली कोर्ट से राहत, जेल में ही गुजारनी होंगी रातें

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 02:47 PM (IST)

सुशांत केस में अभी भी रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम नहीं हुई है। रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया था। वहीं 22 सितंबर को रिया की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद दाखिल की गई उनकी जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद रिया की 6 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया गया था। वहीं आज फिर रिया समेत उनके भाई और अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बाॅम्बे हाइकोर्ट ने 14 दिनों के लिए रिया चक्रवर्ती समेत सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब रिया और शौविक को कुछ और रातें जेल में गुजारनी होंगी। वहीं एनसीबी ने कोर्ट में रिया, शौविक और बाकी सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने इनकी याचिका को खारिज करने की मांग की थी। 

एनसीबी का कहना है कि युवाओं को ये संदेश देने की जरूरत है कि वे नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके साथ भी ऐसा ही किया जाएगा। बता दें दर्ज करवाई अपनी जमानत याचिका में रिया ने कहा था कि वह निर्दोष हैं और इस केस में फर्जी तरीके से फंसाई गई है। याचिका में यह भी दावा किया गया था कि रिया को खुद के इल्जाम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया है।

Content Writer

Bhawna sharma