टूटी और बची टाइल्स को फेंके नहीं बल्कि घर सजाने में ऐसे करें Reuse

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 02:02 PM (IST)

लोग आजकल दीवारों से लेकर फ्लोर तक टाइल्स लगाना पसंद करते हैं। इससे घर सुंदर और साफ लगता है। साथ ही बार-बार पेंट करवाने का झंझट भी नहीं रहता है। मगर अक्सर टाइल्स लगाते समय ये टूट जाती है और कई बार कुछ बच भी जाती है। ऐसे में लोग उन टूटी और बची हुई टाइल्स को इधर-उधर संभालते रहते हैं। इसके अलावा कई तो इसे बेकार समझ कर फेंकना सही समझते हैं। मगर आप इन टाइल्स से अपने घर को नया लुक दे सकती है। चलिए आज हम आपको इन टूटी व बेकार पड़ी टाइल्स को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ आसान व शानदार आइडियाज बताते हैं...

आप बची टाइल्स से गमला बना सकती है।

इस तरह के वॉस आपके गार्डन की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देंगे।

आप टूटी हुई टाइल्स को गोंद की मदद से इसतरह गमलों पर लगा सकती है।

इसतरह से तैयार किया वॉस आपके मेहमानों को खूब पसंद आएगा।

आप चाहे तो पुरानी ट्रे को टाइल्स से दोबारा डेकोरेट कर सकती है।

एक ही टाइलस से भी ट्रे को सजाया जा सकता है।

अगर आपके पास अलग-अलग टाइल्स बहुत सारी बच गई है तो इसे घर के किसी भी कमरे में एक डिजाइन बनाकर लगवा सकती है।

आप चाहे तो बाथरूम में भी इसे लगा सकती है।

घर के कॉर्नर पर पर अलग-अलग टाइल्स से इसतरह का डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगा।

आप टेबल पर टाइल्स लगाकर सकती है। इससे आपकी टाइल्स भी लग जाएगी और टेबल भी नए जैसा बन जाएगा।

 

 

Content Writer

neetu