घर को Creative Look देने के लिए पुरानी चीजों का एेसे करें रियूज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 06:34 PM (IST)

घर को सजाने के लिए अक्सर लोग मार्किट से महंगे-महंगे शो पिस लेकर आते हैं। मगर हर बार घर को सजाने के लिए इतने पैसे खर्च नहीं किए जा सकते। एेसे में आप घर में पड़ी चीजों के साथ ही इसको सुंदर तरीके से सजा सकते हैं। आज हम आपको बेकार चीजों से घर को इनोवेटिव तरीके से सजाने का तरीका सिखाएंगे। 

कप और प्याल जब पुराने हो जाते हैं तो उनको फेंकने के बजाय सुंदर तरीके से घर में सजा सकते हैं। आप चाहे तो घर के बाहर कप में दाने भर कर पंछियों के लिए रख सकते हैं।


कद्दूकस को भी थोड़ा सा सजा कर इसको एेसे अच्छे तरीके से सजा सकते हैं। एेसे घर को डिफ्रेंट लुक देने के लिए महंगे शो पीस लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


वाइन कोल को बाहर फेंकने की वजाय उसको जोड़ कर घर बनाएं। अब इसको एक स्थान पर रख दें। यह वाइन कोल घर देखने में बहुत सुंदर लगेगा। 


प्लास्टिक की बोतल को फेंकने की वजाय इसको इनोवेटिव तरीके से सजाएं। 

Punjab Kesari