पुरानी चूड़ियां फेंके नहीं, यूं करें डेकोरेशन में यूज, देखिए यूनिक आइडियाज

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 02:35 PM (IST)

लड़कियों को चूड़ियां पहनने का अलग ही क्रेज होता है। साथ ही इसके पुरानी व छोटी होने पर वे इसे फेंकना ही सही समझती है। मगर थोड़ी क्रिएटिवी दिखा कर इन पुरानी व बेकार पड़ी चूड़ियों से घर को सजा सकती है। तो चलिए जानते हैं इससे दोबारा यूज करने का तरीका...


इसे बनाने के लिए एक सीडी के बीच में रखकर फिर चूड़ियों को गोंद की मदद से चिपकाकर डिजाइन बनाएं। बाद में इसपर स्टोन लगाएं। 

चूड़ियों को धागे से लपेट कर इस तरह से सजाकर अपनी दीवार पर लगाएं। 

आप पुरानी व बेकार चूड़ियों से कैंडल स्टैंड भी बना सकती है। 

इसके लिए बस आपको चूड़ियों को गोंद से चिपका इसमें दीया रखना है। 

इससे विंड चाइम बनाने के लिए चूड़ियों को ऊन या धागे से कवर करें।

फिर धागे में को स्टोन व चूड़ियों से सजाएं। एक गत्ते के कार्ड को गोल आकार में काट कर इससे तस्वीर के जैसे विंड चाइम बनाएं।

आप बेकार चूड़ियों को दोबारा पहनने के लिए भी यूज कर सकती है। 

इसके लिए बस आपको अलग-अलग रंग के धागों से चूड़ियों को लपेटना है। फिर उसके बाद इसपर अपने मनपसंद स्टोन लगा लें। 

इस तरह का शोपीस बनाने के लिए 4-5 चूड़ियों को एक साथ जोड़कर धागे से लपेट लें। फिर इसपर स्टोन लगाएं। 

आप चाहे तो इसमें चिड़िया का घोंसला भी बना सकती है। 

बेकार चूड़ियों की मदद से तोरण बनाकर भी घर सजाया जा सकता है। 

इसके लिए आपको चूड़ियों को अलग-अलग रंगों की ऊन से लपेंटना होगा। फिर पोम-पोम की मदद से इसे जोड़ दें। 

Content Writer

neetu