समुद्री गुफा के बीच ये खूबसूरत  रेस्टोरेंट, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2016 - 05:40 PM (IST)

आपने बहुत से ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में सुना होगा जो अलग-अलग थीम से बने होते हैं। जो या तो पानी में बने हैं या जगंलों में लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे जिसे समुद्र से घिरी गुफ़ा के अंदर बनाया गया है। 


इस रेस्टोरेंट का नाम गोरोटा पालाजीस(Grotta Palazzese) है। ये साऊथ इटली के पोलीगानो ए मारी (Polignano a Mare) में बनाया गया है। इस रेस्टोरेंट के पास ही एडरीआटिक नामक समुद्र (Adriatic Sea) है। यह चट्टान को काटकर बनाया गया खूबसूरत रेस्टोरेंट है। यहां का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं है। 


इस रेस्टोरेंट में1700 वीं सदी से ही लोग अपने मनोरंजन को लिए अाते हैं। इस जगह की खूबसूरती को देखते हुए लेखक इसकी खूबसूरती को देखें तो वह इस पर एक पूरी किताब लिख सकता है। 


यहां पर लोग अपनी जिंदगी के हसीन पल बिताते हैं। इस खुशनुमा पलों को अपने दोस्तों और परिवार के बिताते हैं। अापको इस रेस्टोरेंट में रोमांटिक डांस, मस्ती करने के बहुत सी सुविधाए मिलती हैं। 

Punjab Kesari