ट्राई कलर सैंडविच से करें गणतंत्र दिवस का स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 09:59 AM (IST)

गणतंत्र दिवस देश भक्ति का होता है। ऐसे में लोग इसका जश्न मनाने के लिए नगरों, स्कूलों आदि पर तिंरगा लहराते हैं। साथ ही अलग-अलग चीजों को बनाकर एक साथ खाने का मजा लेते हैं। ऐसे में आप तिंरगा के रंग की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस खास मौके पर ट्राई कलर सैंडविच बानने का तरीका बताते हैं...

सैंडविच बनाने की सामग्री-

ब्रेड स्लाइस- 8
मेयोनीज- 1 बड़ी कटोरी
गाजर- 1 कटोरी (कद्दूकस किया हुआ)
पालक- 1 कटोरी (पिसा हुआ)
चिली फ्लेक्स- 1 टेबलस्पून
टोमैटो सॉस- 2 टीस्पून
नमक- स्वादानुसार

सैंडविच बनाने का तरीका-

1. सबसे पहले एक कटोरी में गाजर, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस और नमक मिलाकर केसरी रंग बनाएं‌।
2. अब हरा रंग बनाने के लिए दूसरी कटोरी में पालक, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस और नमक मिलाएं।
3. तीसरी कटोरी में सफेद रंग के लिए सिर्फ मेयोनीज रखें।
4. अब सभी ब्रेड स्लाइस को किनारों से कांटे।
5. एक ब्रेड स्लाइस पर पालक का पेस्ट लगाकर ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर मेयोनीज लगाएं।
6. फिर तीसरे ब्रेड स्लाइस पर केसरिया रंग के लिए गाजर का पेस्ट लगाकर ऊपर से एक स्लाइस रखकर ढक दें।
7. लीजिए आपके ट्राईकलर सैंडविच बनकर तैयार है। इसे त्रिकोणा काट कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।


 

Content Writer

neetu