Republic Day: आज बच्चों के साथ बनाएं टेस्टी-टेस्टी Tricolor Food

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 01:27 PM (IST)

गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद मायने रखना है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। आज देशभर में 73 वां गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया जा रहा है।

इस दिन स्कूलों व कॉलजों में देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मगर बीते 2 साल की तरह इस बार भी कोरोना के कारण स्कूल व कॉलेज बंद हैं।

ऐसे में आप चाहे तो इस दिन को बच्चे के लिए खास बना सकती हैं। जी हां, आप बच्चों के लिए घर पर ट्राईकलर यानि तिरंगा के रंगों से खाने की अलग-अलग चीजें तैयार कर सकती हैं। आप इसे बनाने में बच्चों की मदद भी ले सकती हैं। चलिए जानते हैं कुछ ट्राई कलर फूड्स के बारे में...

आप बच्चों के साथ मिलकर ट्राई कलर सैंडविच बना सकती हैं।

 

बच्चों को मैकरून बेहद पसंद होते हैं। ऐसे में आप इसके बैटर में हरा व केसरी फूड कलर मिलाकर इसे ट्राई कलर में बना सकती हैं।

ट्राई कलर पनीर टिक्का बनाने के लिए आप हरी व लाल चटनी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बच्चों के लिए ट्राई कलर जैली बनाान बेस्ट रहेगा।

आप बच्चों से मदद लेकर उनके लिए तिरंगा चीज केक बनाएं।

इसके लिए बस आपको क्रीम में तिरंगा के रंग मिलाकर बिस्किट पर लगाने हैं।

ट्राई कलर इडली आपके बच्चे खूब मजे से खाएंगे।


pc: ndtv food, pinterest

 

Content Writer

neetu