चेहरे से लेकर नाखूनों तक रम जाएं देशभक्ति के रंग में, Republic Day पर ऐसे करें मेकअप

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 11:24 AM (IST)

हर साल 26 जनवरी का दिन भारतीयों के लिए खास होता है। इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम सब भारतीय देशभक्ति के रस में सराबोर होते हैं। वहीं महिलाएं भी हर खास दिन की तरह की इस दिन सज- धज के सेलिब्रेट करती हैं। क्यों न इस गणतंत्र दिवस पर आप सब देशभक्ति की झलक अपने मेकअप लुक के जरिए दिखाएं। आप तिरंगे के रंगों को मिलाकर ट्राई कलर मेकअप कर सकती हैं। ये आपको कलरफुल लुक तो देगा ही साथ में आप भीड़ में सब से अलग दिखेंगी। आइए आपको बताते हैं इस मेकअप लुक के बारे में...

रिपब्लिक डे पर ऐसे करें मेकअप

अगर आप खुद के चेहरे को तिरंगे के तीन रंगों में रंगना चाहती हैं तो आंखों पर ग्रीन कलर का शिमरी आईशैडो लगा सकती हैं, साथ ही आप ब्लश के लिए केसरिया कलर ब्लश का यूज कर सकती हैं। वहीं, बिंदी के लिए आप व्हाइट कलर की बिंदी लगा सकती हैं। ये मेकअप लुक आप पर खूब जचेगा।

आईशैडो

इसके अलावा आप सिर्फ आईशैडो के जरिए ही खुद को तिरंगे के रंग में रंग सकती हैं। इसके लिए आप आईलीड पर केसरिया, सफेद और हरे रंग का आईशैडो अप्लाई कर सकती हैं। आप इन तीनों रंगों को एक साथ इस्तेमाल कर ट्राई कलर आई मेकअप लुक पा सकती हैं।

आईलाइनर

आईशैडो की तरह आप आईलाइनर को ट्राई कलर के रंगों भी में अप्लाई कर सकती हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर ये रंग आपके चेहरे को एक यूनिक टच देने का काम करेंगे।

तिरंगा नेल आर्ट

नॉर्मल रंगों के साथ आपने कई बार नेल आर्ट को स्टाइलिश टच दिया होगा, लेकिन गणतंत्र दिवस देशभक्ति को दिखाने का एक शानदार मौका है। आप अपने नाखून को तिरंगे के 3 रंग केसरिया, सफेद और हरे रंग के पेंट कर सकते हैं। आप चाहें तो हर अंगुली के नाखून में अलग- अलग या फिर एक ही नाखून में 3 रंगों को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur