Republic Day: कुर्ते से लेकर साड़ी तक, तिरंगा लुक में यूं दिखें स्टाइलिश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:49 PM (IST)

कल यानि 26 जनवरी, 2020 को भारत का राष्ट्रीय पर्व 71वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन ना सिर्फ लोग परेड देखने जाते हैं बल्कि खुद को पूरी तरह से तिरंगे के रंग में रंगकर देश के प्रति अपना जुनून दिखाते हैं। बात अलग लड़कियों को हो तो वो अपने फैशन के जरिए देश के प्रति अपना प्यार व्यक्त करती हैं। अगर आप भी इस रिपब्लिक डे पर खुद को तिरंगे के रंग में रंगना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ आइडियाज देंगे।

हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पीच कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं इस साड़ी के साइड पर लगे व्हाइट, ऑरेंज एंड ग्रीन कलर के टेस्सल्स उन्हें तिरंगा लुक दे रहे हैं।

डबल कलर भी कर सकती हैं ट्राई

अगल आप कुछ अलग करना चाहती हैं तो तिरंगे के 2 रंगों को टीमअप करके भी पहन सकती हैं।

हमेशा ट्रेंड में रहता है सफेद कुर्ता

ऐसे मौके पर सफेद कुर्ते का फैशन कभी बेकार नहीं जाएगा। आप चाहें तो इसके साथ हरे या ऑरेंज रंग दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। लड़कियां सफेद कुर्ते के साथ हरी चूड़ीदार पजामी और केसरिया दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

अट्रैक्टिव लुक देगा ऑरेंज कलर

अगर आप सिर्फ ऑरेंज कलर पहनना चाहती हैं तो दीवाज से आइडियाज ले सकती हैं। वैसे आप चाहें तो इसे सफेद या ग्रीन कलर में किसी एक को इसके साथ टीमअप कर सकती हैं।

ग्रीन कलर

ग्रीन कलर का क्रेज तो एक्ट्रेस में हमेशा ही रहता है। ऐसे में आप उनसे आइडिया लेकर इसे भी अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं, जो गणतंत्र ही नहीं बल्कि कैजुअली भी आपको स्टाइलिश दिखाएगा।

भारतीय परिधान है साड़ी

इसके अलावा वह ट्राई कलर साड़ी में इन तीनों रंगों में से किसी एक या रंग ट्राई कर सकती हैं।

वैस्टर्न करना है ट्राई तो...

अगर आप हमेशा वेस्टर्न वियर पहनती हैं तो 26 जनवरी के मौके पर आप लांग स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput