कैमिकल्स युक्त नहीं, ट्राई करें ये लॉन्ग लास्टिंग नैचुरल काजल - Nari

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 03:03 PM (IST)

आंखों का काजल : अगर कुछ ऐसा है, जिसके बिना भारतीय लड़कियों का मेकअप कंपलीट नहीं होता तो वह है काजल। इसके बिना लड़कियों का अपना मेकअप अधूरा लगता है। काजल आंखों की खूबसूरती तो बढ़ाने के साथ उसे अट्रैक्टिव भी दिखाता है। ऐसा में भला कोई लड़की काजल अप्लाई क्यों न करें लेकिन मार्किट में मिलने वाले खराब क्वालिटी और कैमिकल्स युक्त काजल न सिर्फ फैल जाते हैं बल्कि आंखों को नुकसान भी पहुंचाते हैं।

 

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे काजल ब्रांड ढूंढ कर लाए है, जिस आंखों को बिना नुकसान पहुंचाए उनकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे। तो बिन देर किए आप भी एक बार जरूर ट्राई करें ये नैचुरल काजल

 

1. Himalaya Herbal Kajal
आंखों को ठंडक देने वाले यह काजल बादाम, कैस्टर ऑयल, गुलाब और त्रिफला को मिलाकर बनाया गया है। यह न सिर्फ आंखों की खूबसूरती बढ़ाएगी बल्कि ये उन्हें सुरक्षित भी रखेगा।

2. Plum Natur Kajal
अगर आपको पेसिंल काजल यूज करना पसंद है तो यह काजल आपके लिए परफैक्ट है। प्लम काजल से आपकी आंखे सुदंर भी लगेगी और इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा।

3. Lotus Herbals Natural Kajal
बोटैनिकल एक्स्ट्रैक्ट से बना यह काजल भी आपकी आंखों के लिए सही है। इससे आपकी आंखों को सुरक्षा भी मिलेगी और अट्रैक्टिव लुक भी।

4. SoulTree Natural Kajal
अगर आपको कलर्ड काजल लगाना पसंद है तो परेशान न हो। एसएलएस और पैराबेन मुक्त सोलट्री काजल आपको ब्लू और ग्रीन या किसी ओर रंग में भी मिल जाएगा।

5. Biotique Kaajal
आयुर्वेद से प्रेरित यह काजल आपकी आंखों को पोषण देता है। इसे बनाने के लिए बादाम, आंवला और तिल के तेल से बनाया गया है।

6. Shaeyes Herbal Kajal
अब आपको डार्क काजल लगाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि यह काजल एक ही लाइन में डार्क शेड देगा।

Content Writer

Anjali Rajput