मेकअप रिमूवर से लेकर बॉडी लोशन तक, महंगे प्रोडक्ट्स नहीं ये घरेलू चीजें करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 03:10 PM (IST)

चेहरा हो या बाल लड़कियां अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए बहुत सी चीजों को यूज करती है। इसमें डियो, बॉडी लोशन, हेयर कंडीशन आदि शामिल होते हैं। मगर बाजार से मिलने वाले प्रोडक्ट्स केमिकलयुक्त होते हैं। ऐसे में इनसे साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। वहीं ये बहुत महंगे होने से हर किसी के खरीदने की बात नहीं। मगर आप चाहे तो घर पर मौजूद चीजों को इनकी जगह पर यूज कर सकते हैं। ये चीजों नेचुरल होने से आपकी स्किन हैल्दी बनाएं रखने में मदद करेगी। साथ ही आपके बजट भी नहीं हिलेगा। 


कोरोना की टेंशन के बीच लोगों की सीमित आय के चलते खर्च में बैलेंस करना जरूरी है। मगर रोजमर्रा की चीजों की जरूरत भी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं इनका हर्बल और घरेलू विकल्प...

हेयर कंडीशन

हेयर कंडीशनर से बालों को प्रोटेक्शन मिलती है।‌ बाल पोषित होने के साथ मुलायम होते हैं।‌ मगर आप इसे ज्यादा पैसे खर्च किए बिना घर पर नैचुरल कंडीशनर बना सकती है। इसके लिए 1 बड़े चम्मच शहद में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं।‌ फिर इसे शैंपू से पहले बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों पर लगाएं।‌ फिर शॉवर कैंप पहन कर 30 मिनट इसे लगा रहने दें। बाद में शैंपू कर लें। आप चाहें तो शैंपू के बाद गीले बालों पर भी इसे लगा सकती है। इसे ऊपर बताए अनुसार 30 मिनट लगाने के बाद दोबारा शैंपू कर लें।

मेकअप रिमूवर

अब मेकअप रिमूवर खरीदने के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसकी जगह पर आप जैतून, नारियल, बादाम तेल या पेट्रोलि जेली इस्तेमाल कर सकती है। ये चीजें तो आसानी से हर घर में मिल जाती है।‌ ऐसे में अब मेकअप रिमूवर करने के लिए कॉटन पर इनमें किसी भी चीज कुछ बूंदें डालें और यूज करें। इससे चेहरा साफ होने के साथ स्किन को पोषण भी मिलेगी। साथ ही चेहरा ग्लोइंग और खिला-खिला नजर आएगा।

डियो

डियो के लिए आप बेकिंग सोडा यूज कर सकती है। इसके लिए चुटकीभर बेकिंग सोडा में 1/2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्स में डियो की तरह लगाएं। इससे बॉडी ऑर्डर को रोकने में मदद मिलेगी। 

बॉडी लोशन

महंगे लोशन की जगह नारियल तेल और एसेंशियल ऑयल बेस्ट रहेंगे। इन दोनों को मिलाकर आप शरीर पर लगा सकती है। इससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिलेगी। त्वचा का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। साथ ही आपके पैसे भी बचेंगे।

स्क्रब

स्क्रबिंग से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। ऐसे में मृत कोशिकाएं साफ होकर नई स्किन आने में मदद मिलती है। दाग-धब्बे, ब्लैक हेड्स साफ‌ होकर चेहरा निखरा, मुलायम व ग्लोइंग नजर आता है। इसे घर पर बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच नारियल तेल में 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच चीनी मिलाएं। तैयार पेस्ट से चेहरे व गर्दन की स्क्रबिंग करें। आप इसे पूरी बॉडी पर भी यूज कर सकती है।

फेस पैक

मार्किट से महंगा व कैमिकल युक्त फेसपैक खरीदने की जगह आप इसे घर बना सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच बेसन, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, जरूरत अनुसार दही मिलाएं। तैयार पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इससे दाग-धब्बे, पिंपल्स‌, काले घेरे साफ होंगे। 

Content Writer

neetu