इस 1 योगासन से दूर करें बांझपन की समस्या, जानें क्या है तरीका?

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 11:22 AM (IST)

कुछ महिलाएं बहुत कोशिश करने के बाद भी मां बनने के सुख से वंचित रह जाती हैं। वैसे तो इसके बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन अगर शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा हो तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। योग के जरिए बांझपन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। चक्रासन महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है। इसे रोजाना करने से बहुत लाभ होता है। 

 

किस तरीके से चक्रासन
1. इस आसन को करने के लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब घुटने मोड़ें और अपनी एड़ियों को नितंबों से स्पर्श करते हुए पैरों को 10 इंच की दूरी पर रखें। 

 

2. इसके बाद बाजूओं को उठाते हुए कोहनिया मोड़ लें। 

 

3. हथेलियों को कंधों के ऊपर सिर के पास जमीन पर रखें और सांस लें। धीरे-धीरे धड़ को ऊपर उठाते हुए पीठ को मोड़ें। 

4. बाहों और पैरों को तान कर धीरे से सिर को लटकता छोड़े दें। 

 

5. अब धीरे-धीरे शरीर को नीचे करते हुए सामान्य अवस्था में लौंटें। थोड़ी देर आराम करें। इसी तरह 4 से 5 चक्र पूरे करें। 


 

Content Writer

Priya verma