Vastu Tips: घर की सुख- शांति हो जाएगी भंग अगर होली से पहले घर से बाहर न की ये चीजें

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 05:47 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली इस बार 25 मार्च को है। 24 मार्च की मध्यरात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। वास्तु शास्त्र की मानें तो होली से पहले घर की सफाई जरूर करनी चाहिए। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है। घर में सुख- समृद्धि बनी रहे, इसके लिए होली से पहले घर में रखी इन चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए। 

बेकार जूते- चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे टूटे और बेकार जूते- चप्पलों को होलिका दहन से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए। लंबे समय से रखे पुराने जूते- चप्पलों के चलते घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है और कई सारी आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

सूखा हुआ तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिवटी लाता है। लेकिन अगर ये सूख गया है तो इसे तुरंत हटा दें। होलिका दहन से पहले घर में नया तुलसी का पौधा ले आएं। इससे घर में खुशहाली होगी।

PunjabKesari

पुराने रंग और कपड़े

कई बार घर में पिछले साल के पुराने रंग पड़े होते हैं, जिससे लोग होली खेलने लगते हैं, पर ये सही नहीं है। वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो होली के रंग में जीवन में नई बहार आती है। इसलिए पुराने रंगों को होली से पहले घर से बाहर निकाल दें। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि होलिका दहन से पहले पुराने कपड़ों को दान कर देना बहुत शुभ होता है।

टूटे हुए शीशे या तस्वीर

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हुई कोई टूटा शीशा या तस्वीर हो तो उसे होली से पहले ही बाहर फेंक दें। इसके अलावा भगवान की कोई खंडित मूर्ति है तो उसपर जल प्रवाहित कर दें। होलिका दहन से पहले घर में रखे टूटे- फूटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को भी घर से बाहर निकाल दें। इन चीजों से घर में नेगेटिविटी आती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static