जन्माष्टमी से पहले घर से हटा दें ये अशुभ चीजें, नहीं तो नाराज हो जाएंगे कान्हा
punjabkesari.in Thursday, Aug 14, 2025 - 12:49 PM (IST)

नारी डेस्क: कान्हा का स्वागत करने के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। घरों में जन्माष्टमी की तैयारियां कई दिन पहले ही शुरु हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी से पहले घर की सफाई और अशुभ वस्तुओं को हटा देना चाहिए। इसका कारण यह है कि भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत के लिए घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक होना चाहिए।

जन्माष्टमी से पहले घर से हटाने योग्य अशुभ चीजें
टूटी हुई मूर्तियां और धार्मिक फोटो: ऐसी वस्तुएं वास्तु दोष मानी जाती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं।
खराब घड़ी: बंद या टूटी हुई घड़ी प्रगति में रुकावट और समय में अटकाव का संकेत देती है।
जंग लगा लोहे का सामान: यह आर्थिक हानि और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
टूटे-फूटे बर्तन और फर्नीचर: ये घर की समृद्धि और सौभाग्य को प्रभावित करते हैं।
पुराना, बेकार कपड़ा या सामान: यह घर में जगह घेरता है और सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करता है।

वास्तु मान्यता
इन चीजों को हटाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बढ़ता है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। जन्माष्टमी जैसे शुभ पर्व पर साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर लक्ष्मी और सुख-समृद्धि का भी आह्वान करता है।