पैरों की सूजन दूर करें ये चमत्कारी नुस्खा

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 06:39 PM (IST)

पैरों में सूजन की समस्या : अक्सर हमनें देखा है कि लोगों के पैरों में सूजन हो जाती है जिस वजह से बढ़ी तकलीफ होती है। सूजन होने के पीछे कई कारण होतें हैं जैसे कई बार तेजी से चलते हुए पैर का मुचड़ जाना या फिर कोई बीमारी के चलते भी एेसा हो लकते है। कई बार गर्भावस्था में भी ये परेशानी हो जाती है। लेकिन इससे निजात पाने के लिए आप ये कारगर उपाय अपना सकते हैं।

पैर की सूजन का देसी इलाज

1. सूजन वाली जगह पर सबसे पहले बर्फ मलें। लेकिन बर्फ को सीधे ही सूजन पर न रगड़े। इसके लिए एक कपड़े पर बर्फ के कुछ टुकड़े बांध लें और दर्द वाली जगह लगाएं। एेसा कम से कम 5 से 10 मिनट तक करें।

2. जिस पैर पर सूजन हों उसे लेटे हुए या फिर बैठे हुए तकिए के ऊपर रखें। पैर ऊपर उठने से सूजन वाली जगह पर खून नहीं जमा होगा। उस पर भार भी नहीं पड़ेगा। जिस कारण सूजन कम होने लगेगी।

3. हल्दी आपको सूजन और इससे होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में असरदार है। इसके लिए दो चम्मच हल्दी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और सूजन वाली जगह लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। हर रोज दो से तीन बार ऐसा करने से आपको दर्द और सूजन से निजात मिलेगी। यह एक चंत्कारिक नुस्खा है।

4. पैरों में सूजन होने पर आप दिन में दो बार इनकी गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें। यह सिकाई कम से कम रोज 20 मिनट के लिए करें। फिर पैर को हवा न लगने दें और तुरंत ही टाॅवल में पैर लपेट लें। अगर सूजन पैर में न होकर शरीर के कहीं दूसरे अंगों पर है तो पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से आराम मिलेगा।

5. सूजन वाली जगह पर गुनगुने तेल से मालिश करने पर आराम मिलता है। पैर की गुनगुने पानी से सिकाई करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए तौलिए में लपेट कर रखें और फिर सरसों के तेल या जैतून के तेल से इसकी मालिश करें। लेकिन मालिश नर्म हाथों से ही करें। गर्म तेल की मालिश से रक्त संचार बढ़ता है। 

6. मसाज के बाद आप सूजन वाली जगह पर गर्म पट्टी बाध लें। अगर सूजन पैर पर है तो पूरा आराम करें।

Content Writer

Anjali Rajput