आंखों के नीचे हो रहे डार्क सर्कल्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 04:16 PM (IST)

देर रात तक फोन चलाते हुए हर किसी को आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की परेशानी हो जाती है। जिसके कारण आपकी फेस ब्यूटी खराब हो जाती है। लेकिन अगर आप भी इस समस्या से तंग आ चुके हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके चेहरे की खूबसूरती वापस ला सकते है। हल्का सी खरोच भी चेहरे की चमक खराब कर सकती है। तनाव लेने के कारण भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ सकते हैं। तो आइए बताते हैं कुछ घरेलू  उपाय जो आपकी समस्या सुलझा सकते हैं। यह  सारे नुस्खे एक्सपर्टस के द्वारा बताए गए हैं।


दूध

दूध में विटामिन बी और बी6 पाया जाता है। जो त्वचा में नए सेल्स बनने में मदद करता है। बल्कि  इससे मौजूद रेडिकल्स त्वचा को सन डैमेज से बचाते हैं। आखों के नीचे हो रहे डार्क सर्कल्स से भी दूध निजात दिलाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए ठंडे दूध में कोटन को भिगो कर आंखों के नीचे लगाएं। कुछ देर रखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें । यह तरीका हफ्ते में 3 बार अपनाएं। काले घेरों से निजात मिलेगी।

एलोवेरा

एलोवेरा ब्यूटी को बनाए रखने के लिए  बहुत ही प्रभावशाली तरीका है। चेहरे पर निखार पाने के लिए ऐलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। कोट्न के साथ पहले आंखों को  साफ कर लें। उंगली के साथ मसाज करते हुए ऐलोवेरा जेल लगाएं और 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर आंखों को ठंडे पानी से धो लें। आंंखों के नीचे डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

खीरा

खीरा  स्लाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए भी ये बहुत ही गुणकारी साबित होता है। ठंडे खीरे को आंखों के नीचे थोड़ी देर के लिए रखें और उसके बाद चेहरे का साफ कर दें। आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे। लेकिन खीरे से जुड़ा ये उपाय आपको रोज करना होगा।


पुदीने का पत्ता

पुदीने के पत्ता बहुत ही ठंडा होता है। इसमें मैंथोल होता है  जो कि त्वचा को ठंडक देता है। इससे आंखों के आसपास की सूजन में भी आराम मिलता है। पुदीने की पत्तियों को अच्छे से पीस लें। उसके बाद आंखों के नीचे हो रहे डार्क सर्कल्स पर लगाएं। इससे काले घेरों में कमी आएगी।

 

Content Writer

Anjali Rajput