काली चांदी को मिनटों में चमकाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 11:04 AM (IST)

हर किसी के घर में चांदी के बर्तन और गहने होते ही हैं। लगातार इनका उपयोग करने से कुछ समय के बाद चांदी काली होनी शुरू हो जाती है। इसको साफ करवाने के लिए लोग बहुत से पैसे खर्च कर देते हैं। मगर कुछ समय के बाद यह फिर से काली पड़ जाती है। एेसे में कम पैसों में और नैचुरल तरीके से घर पर ही चांदी को अासानी से साफ किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन नैचुरल टिप्स के बारे में जिससे चांदी को 5 मिनट में साफ किया जा सकता है।


1. टोमैटो केचअप 


चांदी के बर्तन और गहनों को साफ करने के लिए टोमैटो केचअप बहुत सहायक है। चांदी के कालेपन को दूर करने के लिए टमाटर का पल्प या टोमैटो केचअप लगा कर एक जगह पर रखे दें। 5 मिनट के बाद कपड़े की मदद से इसको साफ करें। एेसा करने से चांदी की खोई चमक वापिस आ जाएेगी।

 

2. टूथ पाउड
चांदी की चमक वापिस लौटाने के लिए टूथपाउड का सहारा भी लिया जा सकता है। सबसे पहले टूथपाउडर का एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चांदी के आभूषणों पर रंगड़े। इससे चांदी फिर से चमकने लेगेगी।

 

3. चॉक


सबसे पहले चांदी पर चॉक के पीसेज रगड़े। 5 मिनट तक एेसा करने से चांदी की चमक फिर से लोटने लगेगी। चांदी के गहने और बर्तन साफ करने के लिए यह बहुत ही आसान सा तरीका है।

 

4. नींबू और नमक
नींबू और नमक का एक घोल बनाएं। अब इस घोल में चांदी के गहनों को रात भर भिगोकर रखें।  

 

5. हेयर कंडीशनर
हेयर कंडीशनर से सिर्फ बालों की चमक ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल चांदी को चमकाने के लिए भी किया जा सकता है।  हेयर कंडीशनर को 5 मिनट के लिए चांदी पर लगाएं। इससे चांदी साफ हो जाएगी। 



 

Punjab Kesari