महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स जाएंगे भूल अगर यूं इस्तेमाल करेंगे ये 1 चीज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 11:26 AM (IST)

गर्मियां हो या सर्दियां हर मौसम में लोगों को ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की ब्यूटी क्रीमों और हेयर प्रॉडक्ट्स का सहारा लेते हैं। मगर कई बार इससे प्रॉबल्म कम होने की जगह और बढ़ जाती है। एेसे में आप एक घरेलू चीज को अपनाकर ब्यूटी और हेयर से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

 

केले में फाइबर, विटामिन ए, बी, सी, ई और आयरन, पोटैशियम, मैग्नीज और जिंक जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो त्वचा और चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको केले के कुछ ऐसे ही बेमिसाल प्रयोग जिनके इस्तेमाल से आप अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। तो आइए जानते है इसके बारे में। 

1. बालों के लिए हेयर मास्क
रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए 2 केलों को अच्छे से मिक्स करके उसमें एक 2 टेबलस्पून 2 दही , ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर एक मास्क बनाएं। इस मास्क को बालों की जड़ों पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। एेसा करने से बाल सॉफ्ट बनेंगे। 

 

2. हेयर कंडीशनर
हेयर कंडीशनर बनाने के लिए 1 केले में, 1 टेबलस्पून बादाम का तेल और 2 टेबलस्पून दूध डाल कर मिक्स करें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो 20 से 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं। इसके बाद शैम्पू करें। एेसा करने से बाल कंडीशन हो जाएंगे। 

 

3. रंग निखारने के लिए 
सांवली स्किन को गोरा करने के लिए केले का एक पेस्ट बना लें। पेस्ट में शहद में नींबू, और केला मिक्स करें। अब इसको 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने के बाद इसको पानी से धो लें। लगातार एेसा करने से चेहरे का रंग निखरने लगेगा।

 

4. फटी एड़ियों के लिए मास्क
पैरों की एड़ियां हर मौसम में फटती हैं। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए 15 मिनट के लिए केले और पानी का बना पेस्ट बनाएं। इसके बाद पैरों को पानी से धो लें। फिर क्रीम लगा लें। एेसा करने से फटी एड़ियां मुलायम बन जाएगी। 

 

5. सफेद दांतो के लिए 
दांतों का पीलापन हटाने के लिए पके केले का छिलका लें। अब इस छिलके के सफेद भाग को दांतों पर तब तक रगड़ें जब तक वह ब्राउन ना हो जाए। लगातार एेसा करने से कुछ ही दिनों में दांत चमकने लगेंगे। 
 

Punjab Kesari