इन घरेलू टिप्स को अपनाकर दूर करें चेहरे के काले दाग-धब्बे

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 12:56 AM (IST)

ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर होने वालेकाले दाग-धब्बों से परेशान रहती हैं। इन दागों को मिटाने के लिए वह महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडट्स का इस्तेमाल करती हैं। कई बार ये प्रोडक्ट्स उनकी इस समस्या को दूर करने की जगह और बढ़ा देते हैं। यहां चेहरे पर होने वाले काले दाग-धब्बों को घरेलू उपायों से दूर करने के टिप्स बताए जा रहे हैं—

पपीते फेस पैक

पपीता बहुत गुणकारी होता है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पपीते का इस्तेमाल किया जाता है। आप घर पर पपीता फेस पैक बनाकर चेहरे के काले दाग-धब्बे दूर कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में कटा हुआ पपीता लें और उसे मैश करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में दस बूंद नींबू और आधा छोटा चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इसे दिन में कम से कम दो बार जरूर लगएं।

एलोवेरा

एलोवेरा चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। इसे सीधे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। आप चाहें तो एलोवेरा की जगह मार्कीट में मिलने वाले एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्याज का रस

 

 प्याज में विटामिन C पाया जाता है, जो चेहरे के लिए अच्छा होता है। चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए आप प्याज के रस को सीधे अपने फेस पर लगा सकती हैं। प्याज के रस को अपने चेहरे पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। 30 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार प्याज का रस चेहरे पर लगाएं।

ओट्स

चेहरे से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में ओट्स काफी फायदेमंद होता है। ओट्स फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच ओट्स पाउडर में नींबू का रस मिलाकर मिश्रण बना वें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
 

News Editor

Shiwani Singh