प्यार का इजहार करने से पहले याद रखें ये 4 बातें

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 05:08 PM (IST)

जिंदगी में सच्चा प्यार एक ही बार होता है। मगर आजकल लोगों को बहुत जल्दी प्यार हो जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दुख लड़कियों को ही सहना पड़ता है। इस परेशानी से उन्हें स्ट्रेस और डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपने दिल की बात कहने में पूरा समय लगाना चाहिए। अगर आपको भी किसी से प्यार हो गया है और प्यार का इजहार करने जा रही है तो आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

रिश्ते को टाइम दें 
कोई भी रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले आप अपने पार्टनर को अच्छे से समझे और रिश्ते को निखरने का टाइम दें। जो रिलेशनशिप आप उनसे शेयर करती है उसे खुद भी समझे और अपने पार्टनर को भी समझने का मौका दें। 

जवाब को पहले से जानें 
आप जिनसे प्यार करती है, उनका जवाब आपके प्यार के इजहार के बाद क्या होगा ? इसका अंदाजा आपको पहले से ही लगाना होगा। कही बाद में आपको रिजेक्शन का सामना न करना पड़े।  

दबाव न डालें 
आप अपने ऊपर प्यार का इजहार करने का दबाव न डालें। थोड़ा समय लगाकर अपनी दिल की बात को समझें और अपने आपको इस प्यार के मौसम में ढलने का मौका दें। 

प्लान बनाकर कहे दिल की बात 
आप अपने दिल की बात ऐसे ही जा कर नहीं कह सकती है। आप एक डेट प्लान करें और उनसे बहुत ही अच्छे अंदाज में अपनी बात कहे। आप उन्हें एक सरप्राइज भी दे सकती है। 

 

Content Writer

shipra rana