स्ट्रेच मार्क्स से कुछ ही दिनों में मिलेगा छुटकारा, ट्राई करें बस ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 05:11 PM (IST)

एक महिला को जितनी गर्भावस्था के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उतना ही प्रेगनेंसी के बाद भी कई परेशानियों से हो कर गुजरना पड़ता है। महिलाओं को होने बाली उन प्रॉब्लम में से एक स्ट्रेच मार्क्स भी है। ये एक बहुत ही सामान्य बात है। शरीर के किसी भी हिस्से में फैट बढ़ने की वजह से स्किन के बैंड्स टूटते हैं और स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। प्रेगनेंसी के समय में ये ज्यादा पेट के निचले हिस्से, जांघों और कूल्हों में होते हैं। इनमें किसी तरह का दर्द नहीं होता लेकिन ये दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं। ऐसे में महिलाएं इसे दूर करने के लिए बहुत सी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कुछ ज्यादा असर नहीं होता। लेकिन हम आपके लिए कुछ खास घरेलू उपाय बताने जा रहें हैं जिससे आपको कुछ दिनों में भी फर्क दिखने लगेगा।

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए करें ये काम

एलोवेरा जेल लगाएं

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप एलोवेरा का एक टुकड़ा लेकर निशान पर रगड़ लें। इसे करीब 10-15 मिनट तक रगड़ते रहें। फिर हल्के पानी से धो लें। आप चाहें तो विटामिन ए और विटामिन इ की गोलियां एलोवेरा जेल में मिलाकर रात में मालिश कर सकती हैं।

तेल की मालिश करें 

त्वचा को मुलायम और फ्लेक्सिबल बनाने से स्ट्रेच मार्क्स कम पड़ते हैं और जल्दी हल्के हो जाते हैं। इसलिए आपको जहां फील हो तेल की मालिश जरूर करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर किया जा सकता है। आप चाहें जैतून का तेल, अरंडी या फिर नारियल के तेल से मसाज कर लें।

शहद का लेप

PunjabKesari

2 चम्मच शहद को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगा लें और सूखने दें। अब उस जगह को पानी से क्लीन कर लें। इससे निशान हल्के हो जाएंगे। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद करते हैं।

हल्दी और चंदन

साबुत हल्दी का एक टुकड़ा और चंदन का एक टुकड़ा लेकर घिस लें। इसे पानी में गीला करके घिसें और फिर तैयार पेस्ट को मार्क्स वाली जगह पर लगा लें। इसे थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें और फिर धो लें।

आलू का रस लगाएं

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आलू भी असरदार काम करता है। आलू को काट लें और एक टुकड़ा लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर रगड़ें। आलू में पॉलीफेनोल और केराटीन होता है जिससे त्वचा को फायदा मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static