एक्सरसाइज ही नहीं, ये चीजें भी करेगी मोटापा कम!

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2016 - 12:08 PM (IST)

बच्चों से लेकर बड़ों तक मोटापे की समस्या आम देखने को मिलती है। इसके पीछे कई कारण और आदतें होती हैं। वजन कम करने के लिए सबसे पहने अफने खान-पान को सुधारें और नियमित व्यायाम करें। इससे शरीर में जमा चर्बी कम होती है। आज हम आपको मोटापे से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है। 

1. रात को सोने से पहले 15 ग्राम त्रिफला का चूर्ण गर्म पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर शहद मिलाकर पीएं। इससे मोटापा जल्द ही दूर होगा। 

2. तुलसी के पत्तों को पीसकर दही के साथ सेवन करें। इससे शरीर में अधिक चर्बी बननी कम हो जाएगी। इसके अलावा तुलसी के पत्तों के रस को पानी से साथ मिलाकर पीएं।  

3. गिलोय और त्रिफला को कूटकर चूर्ण बना लें और सुबह-शाम शहद के साथ खाने से मोटापा कम होता है। 

4. आलू को उबालकर गर्म रेत में सेंकर खाने से मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा कुल्थी की दाल का रोजाना सेवन करने से चर्बी कम होती है। 

5. पालक का रस और गाजर का रस को मिलाकर पीएं। इसके अलावा पालक का रस और नींबू का रस मिलाकर पीएं। इससे मोटापा कम होगा। 

6. अनन्नास शरीर में मौजूद चर्बी को कम करता है इसलिए रोजाना अनन्नास का सेवन करें। 

7. पिप्पली के एक या दो दाने दूध में उबाल लें और दूध से पिप्पली निकालकर खा लें। साथ में दूध पी लें। इससे मोटापा कम होगा।

8. रोजाना दही का सेवन करें। इसके अलावा छाछ में कालानमक और अजवायन मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।
 

Punjab Kesari