नस पर चढ जाए नस तो तुरंत अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 05:58 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : शरीर कई तरह की हड्डियों और नाड़ियों से बना है। स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कई बार व्यक्ति के शरीर के किसी हिस्से में नस पर नस चढ़ जाए तो बहुत तकलीफ होती है। यह परेशानी ज्यादातर टांगों,पैरों या बाजुओं में होती है। अक्सर रात को सोते समय ही नस चढ़ती है जिससे दर्द और सूजन के चलते नींद खुल जाती है। नस चढ़ने का कोई मुख्य कारण तो नहीं है लेकिन इससे बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इस समस्या का कोई पक्का इजाल नहीं है लेकिन नस चढ़ने पर कुछ तरीके अपनाकर दर्द को दूर किया जा सकता है।


उपाय - 

- शरीर में कहीं भी नस पर नस चढ़ जाए तो काफी परेशानी होती है। कई बार तो यह कुछ सेकंड में ही ठीक हो जाती है लेकिन कभी काफी समय तक नस चढ़ी रहती है और बहुत दर्द होता है। इसके लिए अगर बाएं पैर पर नस चढ़ जाए तो अपने दाएं हाथ की उंगली से कान के नीचले जोड़ को दबाना चाहिए। इससे कुछ ही सेंकड में दर्द ठीक हो जाती है। 

- नस चढ़ने पर हथेली में थोड़ा-सा नमक डालकर चाटने से भी दर्द से राहत मिलती है।

- इसके अलावा केला खाने से भी नस चढ़ने की समस्या ठीक हो जाती है। केले से शरीर को पोटाशियम मिलता है और इसकी कमी से भी कई बार नस चढ़ जाती है।

- यह परेशानी ज्यादातर रात में ही होती है इसके लिए सोते समय पैरों के नीचे तकिया रखें।

- दर्द से राहत पाने के लिए उस जगह पर बर्फ से सेक करें। ठंडी सिकाई होने पर नस भी उतर जाती है और दर्द भी दूर हो जाती है।

- कमजोरी की वजह से भी नस पर नस चढ़ जाती है। इसके लिए रोजाना अपने आहार में बादाम,किशमिश और अखरोट शामिल करें।
 

Punjab Kesari