दांतों की Cavity से है परेशान तो इन 5 नुस्खों से पाएं दर्द से आराम

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 01:18 PM (IST)

बहुत से लोग दांत के दर्द से भी परेशान रहते हैं। दांत में दर्द को सड़न भी कहा जाता है। आम भाषा में सड़न को कीड़े लगना भी कहते हैं। दांतों की सड़न व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देती है। इस समस्या में दांतों की सतह पर काले रंग के तिल के आकार की कैविटी दिखाई देती है। कैविटी के कारण दांत खोखले होने लगते हैं। जिसके कारण कई बार दांत टूटकर गिर भी जाते हैं। इसके अलावा दांत में कैविटी होने के कारण दर्द होना, मुंह में खून आना, दांतों में पीलापन रहना जैसे लक्षण भी दिखते हैं। यदि आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

अमरुद का पत्ता दिलवाएगा समस्या से राहत 

आप अमरुद के पत्ते का इस्तेमाल समस्या से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं। अमरुद के पत्ते का इस्तेमाल आप माउथवॉश के रुप में कर सकते हैं। माउथवाश बनाने के लिए आप अमरुद के पत्तों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद इन पत्तों को पानी में उबालें। इस पानी से आप कुल्ला करें। आपको दांतों की समस्याओं से आराम मिलेगा। 

लहसुन आएगा काम

आप लहसुन का इस्तेमाल समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। रोज खाली पेट आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसे आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटकर कैविटी वाले दांत पर रखें। आपके दांत की कैविटी दूर होगी और समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। 

अंडे का छिलका करेगा काम आसान 

आप अंडे के छिलके का इस्तेमाल  दांतों की कैविटी दूर करने के लिए कर सकते हैं। अंडे का छिलका धोकर सुखा लें। इसके बाद छिलके को पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें। छिलके के पाउडर में आप बेकिंग सोडा मिलाएं। तैयार मिश्रण को दांतों पर घीस लें। आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

लौंंग का तेल समस्या से दिलवाएगा राहत 

आप लौंग  का इस्तेमाल दांतों की कैविटी दूर करने के लिए कर सकते हैं। इस तेल में एंटीइंफ्लेटेरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह गुण दांतों की सड़न दूर करने में मदद करेंगे। इसका दातों में इस्तेमाल करने के लिए आप रुई में लौंग का तेल लगाएं। इसके बाद रुई को दांतों पर लगाएं। समस्या से काफी आराम मिलेगा। 


 
 

Content Writer

palak